बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बताया जिन्ना

यूपी के बलिया में बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. यहां तक कि बीजेपी विधायक ने ओवैसी की तुलना जिन्ना से कर दी.
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बताया जिन्ना
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
यूपी के बलिया में बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है. विधायक ने कहा कि ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है और इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है. बीजेपी विधायन ने आगे कहा कि ओवैसी ने भारत को खंडित करने के लिए राजनीती शुरू की है.
दरअसल सुरेंद्र सिंह ने बैरिया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में ओवैसी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है और इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है. उन्होंने कहा कि ओवैसी नाम के इस जिना से सावधान रहना चाहिए. अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर इस प्रजातांत्रिक जिन्ना ओवैसी की तारीफ कर रहे हैं तो यह प्रजातंत्र का दूसरा जिन्ना भारत की धरती पर ओवैसी के रूप में आ चुका है.
नेहरू और गांधी की वजह से हुआ देश का बंटवारा- बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने नेहरू और गांधी को देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार बताया. उन्होंने तो यहां तक कह दिया की भारत को जो आजादी मिली थी वह खंडित आजादी थी और केवल नेहरू और गांधी के चलते देश का बटवारा हुआ. ये बात आज भी मन को कचोटती है और दुख देती है. सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेसी जितना दुर्बल भारत छोड़ कर गए थे आज पीएम मोदी जी उतना ही भारत को शक्तिशाली और दुनिया में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता के काबिल बनाया है

और पढ़े  UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…