बिग ब्रेकिंग – उत्तराखंड/चमोली : कर्णप्रयाग के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत।

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग शहर से से 1km पीछे ऋषिकेश-गौचर की ओर एक ट्रक संख्या यूके 19 सीए-0760 जो कि रामनगर की तरफ जा रहा था कि कर्णप्रयाग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर अलकनंदा नदी की खाई में जा गिरा। जिसमें रामनगर निवासी चालक असगर उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर Sdrf टीम गौचर द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक का जिसकी मृत्यु हो गयी थी का रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया
टीम। तथा प्रशासन के सुपूर्द किया गया,और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीआरएफ के इंचार्ज भगतसिंह कंडारी,कुलदीपक पांडे,अनुसूया प्रसाद,हर्ष लाल,नीरज और बृजेश आदि जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…