नैनीताल / हल्द्वानी : रुद्राक्ष बैंक्विट हाल में हुआ सारथी फाउंडेशन समिति का उद्घाटन ।

आज दिनांक 4 सितंबर 2021 को हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंक्विट हाल में *सारथी फाउंडेशन समिति* के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *न्यायविद चंद्रशेखर उपाध्याय जी* एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्डधारी *प्रकाश चंद्र उपाध्याय जी* ने दीप प्रज्वलन कर संस्था का शुभारंभ एवं संस्था के एप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया और संस्था को बनाने के लिए प्रेरित करने वालों को धन्यवाद प्रेषित किया।
संस्था के समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी एवं दिशांत टंडन ने संस्था के उद्देश्यों को सभी के सम्मुख रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में संस्था को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है संस्था अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में सक्ष्यम होगी।
संस्था के अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने अपने समापन भाषण में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करने हुए कहा कि यह एक सभी को साथ लेकर चलने वाला गुलदस्ता है। और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम अपने लक्ष को प्राप्त करने में जरूर सफल होंगे।
कार्यक्रम में महिला संगठन अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा सभी आगंतुकों को संस्था का बीच पहनकर और ऑक्सीजन पौधे का गमला देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मदन मोहन जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्था ने अपने पदाधिकारियों का भी परिचय करवाया जिसमें उपाध्यक्ष उमेश सैनी,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह सूरी,मंत्री अतुल नागपाल बने।
आज के कार्यक्रम में रेनू अधिकारी,सुमित हृदयेश,शोएब अहमद,भुवन जोशी,दीपक मेहरा,संतोष कबड़वाल,हरीश पांडे,हुकुम सिंह कुंवर,अनिल कपूर डबबू,गंगा जायसवाल,मुकुल बलुटिया,जितेंद्र मेहता,कैलाश जोशी,कर्नल आलोक पांडे,हेमंत साहू,सुशील भट्ट,प्रेमा जोशी, रामा तिवारी,विनोद दानी,ऋतु कक्कड़,विनीता वर्मा,कंचन भाकुनी,कंचन कश्यप,सीमा रावत, चंद्रा दसोली,रामा बिष्ट,किरण मर्तोलिया,पूजा पंत,पूनम सैनी,वर्षा टंडन,रमेश कांडपाल,अमर सिंह भदौरिया,सुनील टंडन,आनंद आर्य,विक्रम अधिकारी,पनराम,चंदन नेगी,दीपक श्रीवास्तव,विष्णुदत्त बेलवाल, आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…