बद्रीनाथ NH को 6 दिन बाद खोला गया, वाहनों की आवाजाही हुई शुरू पिछले हफ्ते भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया था NH.

Spread the love

बदरीनाथ हाईवे रडांग बैंड में बुधवार को सातवें दिन दोपहर बाद सुचारू हो गया। बता दें कि कई दिन से बीआरओ की मशीनें हाईवे सुचारू करने में जुटी हुई थीं

रडांग बैंड में एक वर्ष से ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है, जिससे क्षेत्र में जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा अटका हुआ था। बीते 20 मई को भारी बारिश के दौरान यहां हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था और हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई थी। यहां नदी साइड पुश्ता निर्माण के लिए भी जगह न बचने के कारण बीआरओ ने हिल कटिंग कर हाईवे बनाने का काम शुरू किया।

बुधवार को भी हाईवे को सुचारू करने का काम जारी रहा। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि अब नए समरेखण के साथ हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हाईवे को सुचारू करने में देरी हुई है। सोमवार को दोपहर बाद क्षेत्र में बारिश भी हुई, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। हिल कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद हाईवे सुचारू कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार, मिलेगा सभी सामान
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *