बढ़ती महंगाई : महंगाई का एक और वार, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा, जानिए अब आपको कितनी कीमत में मिलेगा सिलेंडर ।।

साल के आखिरी महीने दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी की उम्मीदों के विपरीत महंगाई का बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये तक बढ़ा दी है।
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है और यह 2101 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। कोलकाता में ये 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये पर मिल रहा है।
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी गैस के दामों में बदलाव करती हैं। अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत आप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट https://iocl.com पर जाकर पता कर सकते हैं।

और पढ़े  तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…