बड़ी खबर – AIIMS – उत्तराखंड : सीबीआई ने मारा एम्स ऋषिकेश में छापा, स्थायी नौकरियों को लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लिया अपने कब्जे में।

Spread the love

फर्जी स्थायी नियुक्तियों और खरीदारी को लेकर सुर्खियों में रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। सीबीआई ने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं हार्ड डिस्क में मौजूद डाटा को एकत्र करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला जा रहा है।
एम्स ऋषिकेश में सीबीआई टीम की छापामारी से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते बृहस्पतिवार को सीबीआई की चार टीमों ने एम्स में जांच शुरू की थी, लेकिन एम्स प्रशासन ने किसी को भी इसकी कानों कान खबर नहीं लगने दी। शनिवार को जब सीबीआई की टीम ने संस्थान के विभिन्न अनुभागों में जाकर कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क में मौजूद डाटा को एकत्र करना शुरू किया, तब छापामारी की कार्रवाई का खुलासा हुआ।
एम्स ऋषिकेश फर्जी स्थायी नियुक्तियों, उपकरणों और दवा की खरीदारी को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फर्जी नियुक्तियों को लेकर कई मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। वहीं आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करने वाली एजेंसी पर भी भर्ती के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगते रहे हैं।
एम्स की ओर से देहरादून के एक विक्रेता से की गई खरीदारी के ई-वे बिल में सामान पानी के जहाज से भेजना दर्शाया गया था। सीबीआई सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर डाटा की जांच कर रही है। वहीं संबधित अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। टीम में सीबीआई के निरीक्षक और उपनिरीक्षक शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *