बड़ी खबर – राम मंदिर पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादी गिरफ्तार।

Spread the love

जम्मू में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया है। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें  चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में से एक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। जिसकी पहचान इजहार खान के रूप में हुई है। पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर मुनाज़ीर ने उसे अमृतसर के पास से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था। पुलिस महानिरीक्षक जम्मू ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आतंकी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। साथ ही ये आतंकी 15 अगस्त से पहले जम्मू में आईईडी लगाने और देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार इजहार खान को एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर ने पानीपत ऑयल रिफाइनरी की रेकी करने के लिए कहा था, जो उसने की और पाकिस्तान को वीडियो भेजा। आतंकियों को अयोध्या में राम मंदिर की रेकी करने का काम सौंपा गया था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इजहार खान उर्फ सोनू खान पुत्र इंतजार खान शामली का रहने वाला है। अन्य आतंकी कश्मीर संभाग के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान तौसीफ अहमद शाह पुत्र गुलाम मोहम्मद शाह निवासी शोपियां, जहांगीर अहमद भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी पुलवामा मुंतजिर मंजूर उर्फ सैफुल्ला पुत्र मंजूर अहमद भट निवासी पुलवामा के रूप में हुई है।
तौसीफ को जैश कमांडर शाहिद और पाकिस्तानी अबरार नाम के एक अन्य जैश आतंकवादी द्वारा जम्मू में एक आवास लेने का काम सौंपा गया था। ये काम पूरा होने के बाद उसे जम्मू में आईईडी विस्फोट करने के लिए सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कहा गया। जिसके बाद सीमा पार से ड्रोन के जरिए आईईडी गिराए जाने की योजना थी, यह काम पूरा करने से पहले ही तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, आतंकी जहांगीर अहमद भट लगातार पाकिस्तान में जैश कमांडर शाहिद के संपर्क में था। उसने ही इजहार खान को शाहिद से मिलवाया था।

और पढ़े  भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *