बड़ी खबर -उत्तराखंड : भाजपा के सभी असंतुष्ट विधायक हमारे संपर्क में, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मोहनिया का दावा…

Spread the love

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से असंतुष्ट भाजपा विधायक आम आदमी पार्टी के संपर्क हैं। रविवार को यह दावा आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भाजपा विधायकों के पार्टी में शामिल होने की खबर देंगे।  रविवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के अंदर जिस तरह का असंतोष चल रहा है। उससे भाजपा के कई विधायक आप के संपर्क हैं। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द ही पार्टी इसकी खबर सबको देगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की सियासत में नए राजनीति समीकरण बन रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप के बीच होगा। चुनावी मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नहीं है।

सियासी अस्थिरता के लिए भाजपा सबसे बड़ी दोषी है। प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन दिया। 57 सीटों पर शानदार जनादेश दिया। पहले ऐसे मुख्यमंत्री लाए जो जीरो वर्क थे। चार सालों में कोई काम नहीं हुआ है। उसके बाद ऐसे मुख्यमंत्री को लाए जो जीरो विजन के थे। जिस तरह का अंसतोष भाजपा विधायकों में है उसे लगता है कि चुनाव आने तक चौथा मुख्यमंत्री भी बन सकता है।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार: कैद हो गया गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, महिला को बनाया था निवाला
  • Related Posts

    Bus Accident अपडेट: लापता लोगों की खोजबीन के लिए शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान, 3 लोगों की मौत, नौ अब भी लापता

    Spread the love

    Spread the love   ऋषिकेश- बदरीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर में हुए हादसे में लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। रेस्क्यू दल अलकनंदा नदी के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: नशे पर ‘प्रहार’ के लिए मुख्य सचिव ने एसएसपी एसटीएफ को दी पूरी छूट, राज्य में चलेगा जोरदार अभियान

    Spread the love

    Spread the love     मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए एसएसपी (एसटीएफ) नवनीत सिंह को पूरी छूट देते हुए उन्हें…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!