उत्तराखंड : राज्य में कोरोना के 1800 से कम एक्टिव केस, आज 78 संक्रमित मिले, 2 की मौत..

प्रदेश में लगभग साढ़े तीन माह के बाद एक दिन में सबसे कम 78 संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 144 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1800 से कम पहुंच गई है। 

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 29307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्मोड़ा और बागेश्वर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में तीन, चंपावत में दो, देहरादून में 17, हरिद्वार में 14, नैनीताल में नौ, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में नौ और उत्तरकाशी में सात मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 724 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 692 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7333 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी 1749 एक्टिव केस हैं

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश की जेलों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, आदर्श गांव की विकास योजना दिवाली से पहले होगी तैयार
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…