बड़े खतरे की ओर दिल्ली : – हवाई अड्डे पर जांच में हर 5 में से 1 मरीज ओमिक्रॉन संक्रमित, राजधानी बन सकती है हॉटस्पॉट ।।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी(आईजीआईबी) का कहना है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक पांच यात्रियों में से एक मामला ओमिक्रॉन का मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि आईजीआईबी में हर दिन 15 से 20 नमूनों का अनुक्रम किया जा रहा था। दिल्ली में दो दिसंबर को तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। पिछले 20 दिनों में यह संख्या 57 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है।
प्रारंभ में ओमिक्रॉन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों तक सीमित था। लेकिन महामारी विज्ञानियों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 मामलों में अचानक बढ़ोतरी बता रही है कि यह समुदाय में भी फैल सकता है। हमारे पास अस्पताल में 17 ओमिक्रॉन मरीज भर्ती हैं। उनमें से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

कुल मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में
देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा (30) मामले हैं। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई दोनों में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। जहां रोजाना सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। यही कारण है कि दोनों शहरों में मामलों की संख्या अधिक है।

और पढ़े  सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?
  • Related Posts

    CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…

    राहुल पर भड़के नितिन नवीन: बोले- विदेशी ताकतों के साथ देश को अस्थिर करने की कोशिश, जनता जवाब देगी

    BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एलन मस्क के भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में देरी को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी के समर्थन को लेकर…