बंगाल :केंद्र ने भेजा पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस। तीन दिन में जवाब मांगा

Spread the love

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा है। केंद्र सरकार ने तीन दिनों में अपना जवाब देने को कहा है। इसके अलावा अलपन के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) भी लगाई है।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में देरी से पहुंचने पर बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

केंद्र ने एक चिट्ठी में लिखा कि पीएम मोदी चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद यहां पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव की बैठक होनी थी। इसके बाद पीएम मोदी को मीटिंग रूम में अधिकारियों के लिए 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा था। 

इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को फोन लगाया और पूछा कि क्या वो बैठक में शामिल होंगे या नहीं। इसके बाद मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री बैठक में पहुंचे और वहां से तुरंत निकल भी गए। इसे पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित होना ही माना जाएगा। 

केंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं और अलपन बंदोपाध्याय की ये हरकत कानूनी तौर पर दिए गए दिशा निर्देशों के खिलाफ थी। इसलिए अलपन बंदोपाध्याय पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) भी लगा। केंद्रीय अधिकारियों ने कहा कि हमने अलपन बंदोपाध्याय से जवाब मांगा कि उन पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) लगाकर क्यों ना कार्रवाई की जाए।


Spread the love
और पढ़े  शक वो भी अवैध संबंध का- महिला से बात करने की शंका में फाइनेंसर को मार डाला, हत्यारोपी ने अंतिम कॉल में ये कहा..
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *