बंगाल :केंद्र ने भेजा पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस। तीन दिन में जवाब मांगा

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा है। केंद्र सरकार ने तीन दिनों में अपना जवाब देने को कहा है। इसके अलावा अलपन के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) भी लगाई है।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में देरी से पहुंचने पर बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

केंद्र ने एक चिट्ठी में लिखा कि पीएम मोदी चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद यहां पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव की बैठक होनी थी। इसके बाद पीएम मोदी को मीटिंग रूम में अधिकारियों के लिए 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा था। 

इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को फोन लगाया और पूछा कि क्या वो बैठक में शामिल होंगे या नहीं। इसके बाद मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री बैठक में पहुंचे और वहां से तुरंत निकल भी गए। इसे पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित होना ही माना जाएगा। 

केंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के चेयरमैन भी हैं और अलपन बंदोपाध्याय की ये हरकत कानूनी तौर पर दिए गए दिशा निर्देशों के खिलाफ थी। इसलिए अलपन बंदोपाध्याय पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) भी लगा। केंद्रीय अधिकारियों ने कहा कि हमने अलपन बंदोपाध्याय से जवाब मांगा कि उन पर आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51(b) लगाकर क्यों ना कार्रवाई की जाए।

और पढ़े  तेलंगाना: बाढ़ के पानी से उफनाई झील, एसडीआरएफ की नावें पलटीं, 10 बचावकर्मी डूबे, मछुआरों को बचाने गई थी टीम
  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…