फेरबदल : राष्ट्रपति ने की इन 8 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, साथ ही 5 हाईकोर्ट के मुख्य जजों का हुआ तबादला..

Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके अलावा चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

दो साल का होगा जस्टिस बिंदल का कार्यकाल
जस्टिस राजेश बिंदल का कार्यकाल लगभग दो वर्ष का होगा। जस्टिस राजेश बिंदल वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं। 26 जून 2021 से जस्टिस एमएन भंडारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में काम कर रहे हैं। जस्टिस राजेश बिंदल इससे पहले जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।

इन जजों को मिली नई नियुक्तियां –

मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंजीत वी मोरे को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त। 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आरवी मलिमथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 

कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त। 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। 

इन जजों का हुआ तबादला –

त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला।

और पढ़े  राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जारी हैमतदान, शाम तक आएंगे नतीजे,मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती का त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादला।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मो. रफीक का हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए के गोस्वामी का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। 

मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमाद्दर का तबादला सिक्किम हाईकोर्ट में किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *