फिर से महापंचायत एलान : फिर होगी 26 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत, उठाए ये सवाल ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हिंद मजदूर किसान समिति और गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने आगामी 26 सितंबर को जिले के जीआईसी मैदान में किसान महापंचायत करने का एलान किया है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह और गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने यहां शनिवार को आदर्श कॉलोनी में बैठक के दौरान महापंचायत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जीआईसी के मैदान में हुई किसान महापंचायत में किसानों के मुद्दों और समस्याओं को नहीं उठाया गया। इसलिए 26 सितंबर को महापंचायत में किसानों के गन्ना मूल्य, गन्ना भुगतान, बढ़े हुए बिजली के दाम समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बताया गया कि इस महापंचायत में परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन और गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

खाप चौधरियों से समर्थन लिया जाएगा
गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसान महापंचायत के लिए खाप चौधरियों से भी संपर्क कर समर्थन लिया जाएगा। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह से भी वार्ता चल रही है। बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत से समर्थन के सवाल पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि वो तो अपनी पंचायत कर चुके हैं, उनसे क्या बात करनी।

संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को जीआईसी के मैदान में हुई महापंचायत के जवाब के रूप में 26 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को देखा जा रहा है। पांच सितंबर की महापंचायत में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह नहीं आए थे। हिंद मजदूर किसान समिति पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के कई कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी है। हालांकि बाबा राजेंद्र सिंह का कहना है कि किसी के विरोध में किसान महापंचायत करने का उद्देश्य नहीं है। उस महापंचायत में किसानों के मुद्दों को नहीं उठाया गया, इसलिए महापंचायत कर रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

भाकियू तोमर की होने वाली पंचायत स्थगित
भाकियू तोमर की रविवार को टेंहेडा में होने वाली किसान पंचायत को स्थगित कर दिया गया है। संजीव तोमर ने बताया कि भ्रष्टाचार, महंगाई व तीन कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली थी, मगर बरसात के कारण पंचायत को स्थगित किया गया है। जल्द इसकी तारीख की घोषणा की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *