पौडी : रेडक्रास सोसायटी पौड़ी के तत्वाधान में पौड़ी तथा श्रीनगर में निर्धन व गरीब लोगों को कम्बल किये वितरित

Spread the love

भारतीय रेडक्रास सोसायटी पौड़ी के तत्वाधान में पौड़ी तथा श्रीनगर में निर्धन/गरीब लोगों को कम्बल, मास्क, सैनाटाइजर कीट व अन्य सामाग्री वितरित की गई। रेडक्रास सोसायटी के सभापति डॉ0 ओपी भट्ट ने बताया कि पौड़ी जिला कारागार, जिला अस्पताल पौड़ी, थाना महौल्ला श्रीनगर, थाना श्रीनगर तथा श्रीनगर के विभिन्न बस्तियों में निर्धन लोगोें को सामाग्री उपलब्ध करायी गई। उन्होेंने कहा कि श्रीनगर में कोतवाली श्रीनगर के सहयोग से निर्धन/असहाय लोगों को जरूरी सामाग्री वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों द्वारा 03 यूनिट रक्तदान भी किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरमंद लोगों को आवश्यक सामाग्री वितरित कराई जाती। जिसको लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों को इस तरह सामाग्री की आवश्यकता है वह रेडक्रास सोसायटी से सम्पर्क स्थापित कर उपलब्ध कर सकतें हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया कि जरूरतमंद लोगों की आवश्यकता हेतु आगे आएं।
इस अवसर पर कोतवाल श्रीनगर हरिओम सिंह चौहान, रेडक्रास सचिव केशर असवाल सहित रघुराज सिंह चौहान अन्य उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- जमीन की धोखाधड़ी का आरोपी चोरगलिया से गिरफ्तार, एक ही प्लॉट कई लोगों को 1.44 करोड़ में बेचा
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *