लालकुआं विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस नहीं कर सकी डैमेज कंट्रोल, संध्या व पवन उत्तरे फाइनल बैटिंग के लिए मैदान में ।

Spread the love

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा डैमेज कंट्रोल नहीं कर सकीं। कांग्रेस संध्या डालाकोटी को बैठाने में नाकामयाब रही तो भाजपा भी पवन चौहान को नहीं समझा सकी।
संध्या डालाकोटी को पार्टी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। दो दिन बाद उनका टिकट काटकर पूर्व सीएम हरीश रावत को मैदान में उतार दिया। संध्या समर्थक इसके बाद से ही बागी तेवर अपनाए हुए थे। संध्या ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को सौंपी।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दिनभर जोशी ने संध्या के आवास पर डेरा डाले रखा और उनको समझाने की हर संभव कोशिश की। रविवार की दोपहर रावत खेमे में बधाई का संदेश पहुंचा तो सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि यह खुशी बहुत देर तक नहीं रही और कुछ देर बार अफसोस का संदेश रावत खेमे में पहुंच गया। मतलब पहले संध्या डालाकोटी के मान जाने का संकेत था तो बाद में तय हो गया कि वह चुनाव मैदान में डटी रहेंगी। जोशी सोमवार को फिर संध्या डालाकोटी के घर पहुंचे और उन्हें समझाने की नए सिरे से कवायद शुरू की। घड़ी की सुई तेजी से बढ़ रही थी और सभी की निगाह गौलापार पर लगी हुई थी। दोपहर दो बजे तक जब कोई खबर नहीं आई तो रावत खेमा मान चुका था कि अब सकारात्मक संदेश आने की संभावना कम है। जोशी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को संध्या डालाकोटी को समझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर भाजपा भी पवन चौहान को चुनावी मैदान से दूर नहीं कर पाई। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा रही कि संध्या डालाकोटी मैदान में डटी रहे इसके लिए कुछ नेता भी सक्रिय थे। ऐसे नेताओं ने डालाकोटी तक किसी न किसी माध्यम से संदेश तक भिजवाया।
ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित वोटरों पर रहेगी नजर
हल्द्वानी। प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पर सभी की नजर लगी हुई है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित मतदाता प्रत्याशी के भाग्यविधाता होंगे।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,719 मतदाता हैं। इनमें 61,517 पुरुष और 56,148 महिला मतदाता हैं। जाति के अनुसार अगर मतदाताओं की बात की जाए तो ब्राह्मण मतदाता सबसे अधिक 37 प्रतिशत हैं जबकि 32 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर क्षत्रिय मतदाता हैं। वैश्य 1.3, अनुसूचित जनजाति 0.2, अनुसूचित जाति 16, मुस्लिम 5, सिक्ख 2 और अन्य तीन प्रतिशत हैं। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं जबकि भाजपा से मोहन बिष्ट और भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पवन चौहान मैदान में हैं। ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस की बागी संध्या डालाकोटी मैदान में डटी हुई हैं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
ठाकुर मतदाताओं ने अगर तीनों प्रत्याशियों की ओर अपना रुख किया तो तीनों के लिए जीत की राह कठिन हो जाएगी। ऐसे में तीनों ही प्रत्याशियों की नजर ब्राह्मण और दलित वोटरों पर होगी जबकि कांग्रेस की निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को अपनी जीत तय करने के लिए ब्राह्मणों के साथ ही क्षत्रिय और दलित वोटरों को साधना होगा। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पांच प्रतिशत अल्पसंख्यक मतदाता भी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। अब समय ही बताएगा कि किस वर्ग के मतदाता अपना आशीर्वाद किस प्रत्याशी को देते हैं। दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए अंदरूनी भितरघात से निपटना भी बढ़ी चुनौती होगा।

और पढ़े  पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

    Spread the love

    Spread the loveलगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया,…


    Spread the love

    देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम व पिटकुल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *