संसद का मानसून सत्र- पहले दिन लोकसभा-राज्यसभा चौथी बार स्थगित, फिर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही

राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ और पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाब मांगेगा इंडिया ब्लॉक

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने सोमवार को कहा कि वह राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ मामले और शिक्षा व्यवस्था के ‘व्यवस्थित पतन’ जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। गठबंधन ने कहा कि जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में इंडिया ब्लॉक के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। इसमें संसद के भीतर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के लोकसभा उपनेता गौरव गोगोई, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और सागरिका घोष, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संजय राउत, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जॉन ब्रिटास और पी संतोष कुमार समेत कई नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक जनता की आवाज उठाएंगे और हर मुद्दे पर मोदी सरकार से जवाब मांगेंगे।

उन्होंने कहा, चाहे श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और आस्था के साथ धोखा करने का मामला हो। करोड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा के साथ दान की थी। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। इस मामले की तुरंत स्वतंत्र जांच कराई जाए और पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।

और पढ़े  दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं और 25 बच्चों की जान जा चुकी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर इथेनॉल मिश्रण को जबरन लागू करने का मुद्दा भी उठाया जाएगा, जिसे सरकार एक ‘प्रयोग’ बता रही है।

लोकसभा-राज्यसभा चौथी बार स्थगित

मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों को तीन बार स्थगित करना पड़ा है। लोकसभा को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। वहीं, राज्यसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…