पूर्णिया : पत्रकार संघ ने की स्थापना दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष से मुलाकात।

पूर्णिया जिला के कसबा पत्रकार संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर एक शिष्टमंडल कसबा थाना अध्यक्ष अमित कुमार से भेंट कर उन्हें फूलदस्ता भेंट में दिया। शिष्टमंडल का नेतृत्व कसवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष निशीथ कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाठ संयुक्त रूप से कर रहे थे। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने भेंट को स्वीकार करते हुए सबों का अभिवादन किया ।बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कसबा में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा करते हुए बैरियर के बारे में बताया और कहा कि एन एच 57 सड़क बाईपास काठ पुल के समीप माफा पेट्रोल पंप से जो रास्ता चारों दिशाओं में जाता है वहां अपराध पर नियंत्रण करने के लिए बैरियर लगाया गया है ताकि अपराधी को पकड़ा जा सके। सबसे ज्यादा घटना एन एच 57 सड़क पर घटना घटती है। उन्होंने बताया दूसरा बेरियर एन एच 57 सड़क लीची बागान के पास लगेगा। कसबा थाना अध्यक्ष गश्ती के बारे में बताया कि गश्ती कभी भी बंद नहीं होगा बल्कि शिफ्ट के हिसाब से गश्ती चारों ओर किया जाएगा ।रात में दुकानदारों के दुकानों की भी देखभाल की जाएगी। पुलिस बल एवं चौकीदारों की कमी पर उन्होंने अफसोस जताया और कहा कि चौक चौराहों पर चौकीदारों का पहरा दिन के साथ-साथ रात में भी रहता है। बड़ी बड़ी संस्था बैंक ,पेट्रोल पंप एवं फैक्ट्रियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। कसबा थाना के लिए मुखबीर भी तैयार किया जा रहा है। जो पल-पल होने वाले घटना की खबर देते रहेंगे ।थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कसबा समाज को सुरक्षा देना मेरी पहली जिम्मेदारी है और इसे मैं बखूबी निभा लूंगा। उन्होंने कहा कि सड़क के पेड़ों का टहनियों को छोटा किया जाएगा ,जिससे दूर तक दिखाई पड़ सके ।शिष्टमंडल में कसबा पत्रकार संघ के अध्यक्ष निशीथ कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाठ, सचिव जुबेर आलम,प्रवक्ता विक्रम कुमार उपसचिव संजीव सरकार के अलाबा वैश्य समाज के अंतरराषटीय वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष बमबम साह मैजूद थे

और पढ़े  पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…