पूर्णिया : एनएच 57 पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नए चेकपोस्ट का गठन

पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने ने उद्देश्य से पूर्णिया एसपी दया शंकर के आदेश पर गुरुवार को कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के काठपुल से लेकर लीची बागान तक कुल तीन जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। विशेष जानकारी देते हुए कसबा थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक दया शंकर के आदेश पर कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के काठपुल के माफा पैट्रोल पंप, झरना पुल तथा लीची बागान के समीप कुल तीन जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगी । साथ ही सीमा पर प्रवेश करने वालों वाहनों की तलाशी भी की जाएगी.

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…