पूर्णिया : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की पत्रकारों के साथ योजनाओं को लेकर चर्चा।

पूर्णिया जिला के कसबा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तांती ने पत्रकारों के साथ योजनाओं को लेकर चर्चा किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कुछ योजनाओं को छोड़कर लगभग योजनाएं पूरी हो चुकी है। चर्चा से पहले पत्रकार संघ की ओर से अध्यक्ष निशीथ कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाठ, सचिव जुबेर आलम,उप सचिव संजीव सरकार एवं प्रवक्ता विक्रम कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर बी डी ओ का अभिवादन किया ।योजनाओं पर चर्चा करते हुए सरकार की चर्चित योजना जल नल योजना के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना धरातल पर तो दिख रही है लेकिन कहीं कहीं अभी तक बना ही नहीं है, क्योंकि एक ही आदमी को पूरे प्रखंड का भार देने के कारण यह स्थिति पैदा हो गई है कहीं नल लगा दी गई है तो कहीं पानी नहीं आ रहा हैऔर कहीं पानी ज्यादा बह रहा है। इस तरह की शिकायतें बार-बार आ रही है जबकि इस संबंध में सारी जानकारी जिला में भेजा जा चुका है। इसके अलावे मनरेगा, कबीर अंत्येष्टि योजना इंदिरा आवास योजना ,शिक्षक नियोजन पर काफी चर्चा किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों का प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिवादन किया।

और पढ़े  त्रिपुरा में तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला: तीन गंभीर रूप से घायल, हथियार छीनने की भी कोशिश, इलाके में तनाव
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…