पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कसबा पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा

पूर्णिया-
पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कसबा पेट्रोल पंप लूटकांड का उदभेदन तीन गिरफ्तार
कसबा पुलिस ने लगातार छापामारी कर अपराधियों को पकड़ लिया। इसकी निगरानी खुद पूर्णिया एसपी दयाशंकर तथा टीम की अगुवाई पूर्णिया डीएसपी सुरेंद्र कुमार सरोज कर रहे थे। बताते चलते हैं कि कसबा थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक 14 फरवरी को सात लाख 89 हजार रुपये की लूट हुई थी वही
लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, लूटी गई राशि में 85960 रुपये, तीन मोबाइल फोन, लूटा गया दो लाख का चेक आधार कार्ड और वोटर कार्ड जब्त किया गया। सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता करते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसपी दयाशंकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
और परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुलाब बाग एन एम सीएल गोदाम से लगभग 100 मीटर के उत्तर एनएच 57 पर पुल के नीचे से पश्चिम तरफ कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस को देख कर दो अपराधी भागने में सफल रहा जबकि 3 को पुलिस बल के जवानों ने पीछा कर धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की जिसमें कसबा पेट्रोल पंप लूट कांड में अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिसिया पूछताछ में अपराधियों ने कहा कि लूट के बाद सबों ने आपस में पैसा बांट लिया तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों में सदर थाना खुश्कीबाग निवासी दिलीप शर्मा का पुत्र मिट्ठू शर्मा उर्फ मनीष कुमार, नागी यादव का पुत्र विकास यादव और गुंडा चौक गुलाबबाग निवासी कन्हैया सोनी का पुत्र रोहित कुमार को जेल भेज दिया गया।

और पढ़े  2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त...
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…