पयर्टन का हब बनने जा रहा है “अयोध्या”

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।
विश्वस्तरीय नगरी बनाने के साथ साथ देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य से मिले सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या।
सांसद लल्लू सिंह ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने उन्हें एयरपोर्ट के शिलान्यास हेतु आमंत्रित किया।
उन्होने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है। प्रथम फेज के निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। इसके लिए अयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित किया गया है। उन्होने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत है। श्रद्धालुओं को विश्वमानकों के अनुसार सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। बेहतर सड़के, उच्च स्तरीय रेल सुविधा के साथ श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट की सुविधा मिलने से पूरी दुनिया के पयर्टकों का रुझान अयोध्या की तरफ बढ़ेगा। इससे अयोध्या समेत इससे जुड़े जनपदों में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। आने वाले समय में अयोध्या पयर्टन का हब बनने जा रहा है।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…