पठानकोट ब्लास्ट केस : आतंकी साजिशकर्ता के आरोपियों को शरण देने पर 4 लोग गिरफ्तार ।

Spread the love

पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी।

गिरफ्तार लोगो का विवरण-

1- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह (26 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर

2- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह (24 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर

3- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह (24 साल) निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर यूपी, हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुर

4- अजमेर सिंह मंड उर्फ लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह  (30 साल) निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अब सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *