पंजाब के विधायक खरीदने के आरोपों पर सियासत गरमाई, कांग्रेस, इनेलो व आप का निशाना

Spread the love

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पंजाब की आप विधायक को टिकट ऑफर किए जाने के आरोपों पर हरियाणा में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व इनेलो ने सीएम सैनी के पंजाब दौरों को लेकर निशाना साधा है। वहीं सीएम सैनी ने भी विपक्ष पर पलटवार किया है।

 

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। सैनी को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। वे जनता की सेवा छोड़ राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं। यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए न कि विधायक तोड़ने में।

‘पंजाब ने हरियाणा का पानी रोक रखा है’
कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछा कि क्या हरियाणा के सीएम डेपुटेशन पर पंजाब चले गए हैं? एक निजी चैनल से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार पंजाब के दौरे पर जा रहे हैं। वे हरियाणा में कुछ नहीं कर पा रहे हैं जबकि पंजाब ने हरियाणा का पानी रोक रखा है। न तो वे युवाओं को नौकरी दे रहे हैं और न ही बुजुर्गों को पेंशन।

‘भाजपा दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ने के लिए ऐसे ऑपरेशन चलाती रहती है’
इनेलो ने भी सीएम सैनी पर आरोप लगाए हैं। इनेलो के संसदीय बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ने के लिए ऐसे ऑपरेशन चलाती रहती है। पंजाब में जल्द चुनाव होने वाले हैं ऐसे में यह चुनावी मुद्दे चलते रहेंगे लेकिन बेहतर होगा कि सैनी पहले हरियाणा का ख्याल करें।

पंजाब हमारा घर, बुलाने पर जरूर जाते हैं: सैनी
ऑपरेशन लोटस के आप के आरोपों को सीएम सैनी ने एक बार फिर नकारा है। नई दिल्ली में प्रेसवार्ता में कहा कि आप विधायक की ओर से लगाए गए आरोप मनगढ़ंत है। पंजाब हमारा घर है। पंजाब में उन्हें कोई बुलाता है तो वहां जरूर जाते हैं।

और पढ़े  समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी

बंद कमरे में बैठक और टिकट ऑफर करने के लगाए थे आरोप
संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज ने शुक्रवार को कहा था कि सैनी ने उन्हें 2027 का विधानसभा चुनाव संगरूर सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ने का ऑफर दिया। भरान ने आरोप लगाया कि सैनी ने उन्हें बंद कमरे में बैठक की पेशकश की थी। बकौल भराज, उन्हें कहा गया था कि वह जो भी मांग रखेंगी, उसे पूरा किया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के…


    Spread the love