पंचशील होटल के सामने बाइक सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंदा युवक की हुई मौत

अयोध्या नगर कोतवाली के सरयू बिहार कॉलोनी के रहने वाले शंकर प्रताप यादव के 24 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय यादव अपने दोस्त के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे की पंचशील होटल के सामने अज्ञात बाइक ने उनके बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गई जिससे कार्तिकेय रोड पर गिर गए पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने कार्तिकेय को कुचल दिया जिसे कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कार्तिकेय को देखकर मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया सभी परिवार के सदस्य व मृतक युवक के पिता शंकर प्रताप यादव के जाने वाले जिला अस्पताल पहुंचे और कार्तिकेय की मौत पर दुख व्यक्त किया वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है शंकर प्रताप यादव का इकलौता बेटा था कार्तिकेय,

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…