नैनीताल / हल्द्वानी : डीएम ने दिए आदेश एसडीएम और बीडीओ अपने क्षेत्र में लगाएंगे 2 शिविर..

जिले के उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अब हफ्ते में दो दिन अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याएं हल करनी होंगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी आपस में समन्वय कर हर हफ्ते कम से कम अपने क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दो शिविर आयोजित करेंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों के उत्तराधिकार संबंधी और राजस्व संबंधी समस्याओं का निस्तारण होगा। साथ ही विवेकाधीन कोष से जारी होने वाले चेकों का वितरण, विवादों के चलते अधर में लटके विकास कार्यों को फिर से शुरू कराने के लिए विवादों का निपटारा कराने, आवासीय योजनाओं के तहत भूमि आवंटन, चिह्नीकरण और ग्रामीणों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराएंगे।

और पढ़े  नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…