नैनीताल/ रामनगर : हत्या के बाद पीरूमदारा में फेंका शव, शव की पहचान नहीं हो पाई।

Spread the love

रामनगर –

नेशनल हाईवे 309 पर पीरूमदारा के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका दिया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की गर्दन पर निशान मिले हैं।

पीरूमदारा स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के पास पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पीरूमदारा चौकी प्रभारी महर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अधेड़ की गर्दन पर दबाने के निशान दिख रहे हैं। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, होगा संवाद, 24 अप्रैल को टिहरी से की जाएगी शुरूआत
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *