श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं पर्यटक स्थलों में गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे *”ऑपरेशन मर्यादा”* के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवम प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2021 को उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया रामनगर द्वारा दो व्यक्तियों को गर्जिया मंदिर परिसर मे शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया।
जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है उक्त दोनो व्यक्तियों को समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
*हुडदंग करने वाले व्यक्तियों के नाम पता*
1.राजेश कुमार, निवासी संजय कॉलोनी बाजपुर उधमसिंगर
2. गौरव सिंह, निवासी संजय नगर बाजपुर उधम सिंह नगर
अभियान *”ऑपरेशन मर्यादा”* के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी |









