नैनीताल : जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का तबादला उड़ीसा से नैनीताल हाईकोर्ट करने की संस्तुति ।

सीजेआई एनवी रमण की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के 28 जजों के तबादले की सिफारिश की है। इनमें छह जज इलाहाबाद हाईकोर्ट, तीन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, दो हिमाचल प्रदेश के शामिल हैं।कॉलेजियम ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की भी संस्तुति की है।
जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर 1961 को बोलैंगिर में हुआ था। उनके पिता मार्कण्डेय मिश्रा और माता ज्योतिर्मयी मिश्रा हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा बोलैंगिर में हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमकॉम व एलएलबी की डिग्री 1987 में हासिल करने के बाद 1988 से अपने पिता के निर्देशन में वकालत की शुरुआत की। 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। 7 अक्तूबर 2009 को वह उड़ीसा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए।
जस्टिस मिश्रा बार से जिला जज के पद के लिए चयन परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे। वे जेपोर और सुंदरगढ़ में जिला एवं सेशन जज के अलावा सीबीआई के जज और उड़ीसा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे।

और पढ़े  केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

    दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए…