दरअसल निजी कोचिंग के एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियो के लिए बनाए गए एक वाट्सअप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने के बाद पूरा मामला गरमा गया और ग्रुप से जुडी छात्राएं इसका विरोध करते हुए नेपानगर थाने पहुंची, जहां पुलिस द्वारा शिक्षक पर पास्को एक्ट और आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
अनिल यादव थाना प्रभारी नेपानगर द्वारा बताया गया कि शिक्षक द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसमें कई नाबालिग छात्र एवं छात्राओं को ऐड किया था जिसमें शिक्षक द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की थी जिसे देखने के बाद छात्र-छात्राओं को बहुत आहत पहुंचा जिसके बाद छात्र एवं छात्राओं की शिकायत के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया
सोचने वाली बात यह है कि एक शिक्षक जिसे सर्व सर्वा माना गया है छात्र-छात्राओं के अलावा भी दुनिया इनकी पूजा करती है एक गुरु के लिए ऐसी हरकत निंदनीय है ऐसे शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे और कोई इस प्रकार की हरकत ना करें जिससे गुरु शब्द से लोगों का विश्वास उठ जाए







