दैनिक प्रकाश के सम्पादक पर हमले से पत्रकारों में रोष,संयुक्त प्रेस क्लब पर बैठक कर की हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग।।

एटा (सम्वाददाता)। संयुक्त प्रेस क्लब एटा पर एक आपात बैठक का सुनील मिश्रा (पी.टी.आई.) की अध्यक्षता में आयोजन किया गया जिसमें स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल हितैषी मार्ग सराय हकीम अलीगढ़ से प्रकाशित दैनिक प्रकाश के प्रधान सम्पादक प्रशान्त हितैषी पर जानलेवा हमले की उपस्थित पत्रकारों ने घोर निंदा करते हुए हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग अलीगढ़ प्रशासन से की है।
आपको बता दें कि प्रधान सम्पादक प्रशान्त हितैषी जिलाधिकारी कार्यालय से धनीपुर मंडी सुरेन्द्र नगर होते हुए अपने पत्रकार साथियों के साथ आ रहे थे। वह जैसे ही सुरेन्द्र नगर पहुंचे वैसे ही युवक ने बुलट मोटर साइकिल से उनकी मोटरसाइकिल में इरादतन टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हमलावर युवक द्वारा उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं युवक अपने 8-10 साथियों के साथ प्रधान सम्पादक पर हमला करने को उतारू हो गया तब किसी तरह से साथी पत्रकारों ने उन्हें वहां से बचाकर निकाला और थाना क्वार्सी पहुंचाकर पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल कराया तथा थाना क्वार्सी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, सुधीर सक्सैना दैनिक प्रकाश, मदन गोपाल शर्मा सम्पादक राष्ट्रीय कोहिनूर, प्रमोद लोधी क्रांतिकारी भारत, मोहसिन मलिक अभिमत एशिया, संदीप शर्मा दैनिक परिधि समाचार, दिलीप सक्सैना सम्पादक सूकरक्षेत्र समाचार, आदित्य सक्सैना विशेष ब्यूरो सहित अनेकों समाचार पत्रों के सम्पादक और पत्रकार उपस्थित रहे।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…