देहरादून- 1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी

Spread the love

त्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों ने अब तक 19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए  हैं। हर बूथ पर अनुपस्थित, शिफ्टेड, डेथ वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो रही है।

 

एक क्लिक पर अपने बीएलओ के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत
  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    ठुकराल समेत कई बड़े नेता आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के कई बड़े नेता शनिवार को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाएंगे। नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल,…


    Spread the love