देहरादून : मिथक तोड़कर प्रदेश में पुनः भाजपा की बनेगी सरकार: जोशी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय खान व कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सरदार श्री आरपी सिंह व चुनाव सह प्रभारी सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में ली। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।

प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जी ने पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनावो हेतु जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी इस कार्य के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है।
श्री प्रह्लाद जोशी जी ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सात सालों में उस पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है उसी प्रकार प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने बेहद ईमानदारी से जनहित के कार्य किये है और उस पर इस दौरान कोई भी आरोप नही लगा है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में घोटालो की एक श्रृंखला सी बन गयी थी।
जोशी जी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोनाकाल में लोगो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन देने का कार्य किया गया। केंद्र सरकार द्वारा सभी देशवासियों का मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है और पूरे विश्व मे तेजी से वैक्सीनेशन का रिकार्ड कायम किया है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट पुलकित-सौरभ को जमानत नहीं...अंकिता हत्याकांड की अगली सुनवाई 20 जुलाई को, जानें...

चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सभी जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलो, शक्तिकेन्द्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यो को जनता के बीच मे ले जाने का निर्देश दिया।

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री आरपी सिंह ने पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद रखने और उनके बीच मे पार्टी के कार्यक्रमों का सुचारू क्रियान्वयन करने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनायेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय जी ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्रदेश चुनाव प्रभारी व चुनाव सह प्रभारियों से कराया। श्री अजेय ने प्रदेश में सभी बूथ समितियों के गठन और उनके सत्यापन कार्य सम्पन्न की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आगामी चुनावो के लिए संगठनात्मक रूप से पूर्णतया तैयार है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद श्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *