देहरादून- निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने दिए नई जगह तलाशने के निर्देश

 

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के संबंद में संबधित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने के लिए एमडीडीए को नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के छह जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में भी लागू किए जाने की बात कही, ताकि लोग अपने वाहनों को सड़कों के बजाय पार्किंग में लगाने को प्रेरित हो।

जनवरी में पहली बोर्ड बैठक
मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को दिसम्बर माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनायी जा रही पार्किंग को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने उम्टा  द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान के तहत चिन्हित नए पार्किंग स्थलों की ग्राउण्ड ट्रुथिंग भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ये स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी परीक्षण शीघ्र कराए जाने की बात भी कही।

और पढ़े  देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर

मुख्य सचिव ने शहर के खम्बों में लटकी बिना परमिशन और अवैध तारों के जालों शीघ्र हटाए जाने की भी बात कही। कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूर्ण हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए।

  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…