देहरादून- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि, पहली FIR दर्ज

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि हुई है। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन सचिव (मृत्यु हो चुकी), दो शाखा प्रबंधक, एक कार्यकारी प्रबंधक और हार्डवेयर इंजीनियर को नामजद किया गया है।

आरोप है कि इन सभी ने मिलीभगत कर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। कई ग्राहकों का पैसा अपने खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की एसआईटी और आरबीआई की जांच इस मामले में चल रही है। जल्द ही कुछ और प्राथमिकियां भी दर्ज की जा सकती हैं।

गत फरवरी में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाले की बात सामने आई थी। बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाते हुए आरबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में परेशान हुए ग्राहक लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने भी एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की।

जबकि, आरबीआई ने फॉरेंसिक ऑडिट और फॉरेंसिक अकाउंटिंग जांच शुरू कराई। अब आरबीआई की ओर से वर्ष 2013-14, 2014-15 और 2015-16 की फॉरेंसिक अकाउंटिंग एंड इन्वेस्टिगेटिंग रिपोर्ट तैयार की है। इसमें घोर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।

जांच में पाया गया कि आरोपियों ने बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में गलत प्रविष्टियां की हैं। लेजर खातों में हेरफेर किया और अपने खातों में रकम ट्रांसफर की। कैश बैलेंस को वास्तविक स्थिति से अलग दर्शाया गया। दिन की समाप्ति के बाद खातों का सही मिलान नहीं किया गया। इससे बैंक की दैनिक लेखा प्रणाली को जानबूझकर प्रभावित किया गया।

और पढ़े  CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

जांच रिपोर्ट के अनुसार यह सब काम बैंक के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ मिलकर किया गया। पुलिस अधीक्षक सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये लोग हुए नामजद

– पूर्व सचिव आरके बंसल (अब मृत्यु हो चुकी)
– सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर इंजीनियर गणेश चंद्र वार्ष्णेय
– तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह
– तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजय गुप्ता
– कार्यकारी शाखा प्रबंधक विजय मोहन भट्ट

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…