दुनिया में दिखेगा भारत का दम : 1 अगस्त से भारत करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगुआई, आतंकवाद को खत्म करने पर रहेगा जोर ।

कल से भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने जा रहा है। यानी एक महीने तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान भारत के हाथों में होगी। भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा और आतंकवाद खत्म करने जैसे विषयों पर ध्यान देगा एवं इन मुद्दों पर उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेगा। साथ ही ठोस रणनीति बनाने पर जोर देगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने यूएन महासभा प्रमुख को भारत की अध्यक्षता के दौरान होने वाली मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया है। 

भारत 2 अगस्त से शुरू करेगा काम
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमारे लिए उसी माह में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष गर्व और सम्मान की बात है, जिस माह हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बतौर अध्यक्ष भारत का पहला कार्य दिवस सोमवार यानी 2 अगस्त से शुरू होगा।

और पढ़े  5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…