दिल्ली हुई अनलॉक : नई पाबंदियां के साथ कुछ रियायत बरकरार, आज से मेट्रो-बसों में 100 प्रतिशत सवारियों के साथ बैठने की अनुमति

कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन से अब सभी को राहत मिल जाएगी। सोमवार से दिल्ली काफी हद तक अपने रंग में दिखेगी। दिल्ली की लाइफ लाइन माने जाने वाले मेट्रो, डीटीसी में सौ प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलने से आवागमन की सुविधा लोगों को होगी तो वहीं कार्यालय, बाजार, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल, स्पा सेंटर, अस्पताल समेत अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
कोविड के दौरान थमीं दिल्ली को आज से रफ्तार मिलेगी। संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए पाबंदियों में काफी हद तक छूट मिल जाएगी। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। लिहाजा अब लोग मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल में मनोरंजन कर सकेंगे तो वेलनेस एंड स्पा सेंटर में तरोताजा हो सकेंगे। शादी-समारोह के लिए बैक्वीट हॉल की बुकिंग कर समारोह की तैयारी कर सकेंगे। शादी-समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की मिली छूट से बैक्वीट हॉल भी गुलजार हो जाएगा। इसी तरह दिल्ली के करीब पांच हजार स्पा सेंटरों के खुल जाने से रोजगार का संसाधन बढ़ जाएगा। स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, राजनीतिक सम्मेलन, समाजिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद आयोजन, समारोह के आयोजन पर तो पाबंदी रहेगी। अंतिम यात्रा में भी सोमवार से 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 

जारी दिशा-निर्देश में सिनेमा, मल्टीप्लेक्स भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खुल जाएगा। इसी तरह ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल में भी 50 प्रतिशत क्षमता बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। रविवार को इसकी तैयारी भी पूरी हो गई है।

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…