दिल्ली : मीडिया जगत के लिए बुरी खबर नहीं रहे रोहित सरदाना.

Spread the love

मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे और नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। रोहित सरदाना ने लंबे समय तक ‘जी न्यूज’ और ‘आजतक’ चैनल पर काम किया। रोहित सरदाना को उनके बेहतर काम के लिए पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हुए नजर आते थे।
रोहित सरदाना के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े तमाम जाने माने चेहरों ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड कलाकार अशोक पंडित, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और जीशान अय्यूब ने ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे इतर राजनीतिक दुनिया के कई दिग्गजों ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया और पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद खबर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने का साहस दें।”


Spread the love
और पढ़े  नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली में मिशन अनमोल को मंजूरी,बजट में की थी ये घोषणा
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *