दिल्ली : महिला जज के आवास में लगी भीषण आग, 1 की मौत, आवासीय परिसर में फैली आग

दिल्ली के साकेत कोर्ट के आवासीय परिसर की चौथी मंजिल पर शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं। आसपास अफरा-तफरी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर महिला जज के मकान में आग लगी है। आग लगने से उनके 83 वर्षीय ससुर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे महिला जज समेत चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

जज के 83 साल के ससुर को बेहोशी की हालत में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत दम घुटने से हुई है।

और पढ़े  माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं: SC की संजय राउत को नसीहत, कहा- आप अनुभवी नेता, संयम रखें
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…