दिल्ली : चुनाव समाप्त तत्काल राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अब देश लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। रविवार को राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने जहां दोबारा से दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। वहीं हरियाणा, ओड़िशा सहित कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है।

दरअसल बीते पांच सप्ताह से देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हर दिन तेजी से फैलते संक्त्रस्मण ने अब तक अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। 12 राज्यों में संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अनुसार 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है। जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है। ऐसे में इन इलाकों में एक सख्त लॉकडाउन की आवश्यकता है।
सप्ताह पहले भी राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने सरकार से संक्रमण प्रभावित जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की थी लेकिन कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। अब एक बार फिर टास्क फोर्स ने कम से कम दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। इस टीम में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी शामिल हैं जिन्होंने एक दिन पहले ही सख्त लॉकडाउन लगने की पैरवी भी की है।

और पढ़े  दिल्ली- डीएमआरसी का बड़ा फैसला, प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद

2 सप्ताह पहले भी राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने सरकार से संक्रमण प्रभावित जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की थी लेकिन कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। अब एक बार फिर टास्क फोर्स ने कम से कम दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। इस टीम में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी शामिल हैं जिन्होंने एक दिन पहले ही सख्त लॉकडाउन लगने की पैरवी भी की है।

  • Related Posts

    दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

    एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के…

    कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला,कहा- परिवार ने अब तक एक शब्द नहीं बोला

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस वर्ता की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पूरे…