दिल्ली : अब तक की बारिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, पहली बार इतना पानी बरसा ।

इस बार देरी से पहुंचा मानसून राजधानी को जमकर सराबोर कर रहा है। जुलाई में अब तक 381 मिमी बारिश हुई है, जो 18 साल में सर्वाधिक है। वर्ष 2003 के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह के मात्र तीन घंटे में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। यह जुलाई माह में 24 घंटे के दौरान आठ साल में सर्वाधिक वर्षा है। 

वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस माह राजधानी में बारिश वाले 14 दिन दर्ज हुए हैं। मानसून 16 दिन की देरी से 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मानसून की देरी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबरदस्त बारिश के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लंबे यातायात जाम लग रहे हैं।

आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने 27 जुलाई तक 108 प्रतिशत ज्यादा 380.9 एमएम बारिश दर्ज की है, जबकि सामान्य बरसात 183.5 मिमी होती है। पूरे जुलाई माह में सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बरसात होती है। पिछले साल जुलाई में 236.9, 2019 में 199.2, 2018 में 286.2, 2017 में 170.5, 2016 में 292.5 और 2015 में 235.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 2013 में 340.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। अब तक का सर्वाधिक वर्षा जुलाई 2003 में 632.2 मिमी हुई थी।

और पढ़े  कौन हैं उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है करियर?
  • Related Posts

    कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के…

    दिल्ली-एनसीआर पर ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर साफ नजर आ रहा है। अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से संपर्क में आने के कारण मौसम में अचानक बदलाव…