दावा अगले 6 – 18 महीने भारत के लिए अहम प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन

Spread the love

भारत में सोमवार को कोरोना के नए मामले में और गिरावट देखी गई। हालांकि, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चार हजार से ऊपर रही। वहीं, विशेषज्ञ इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त जांच नहीं हो पा रही है और वहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां संक्रमण पीक पर नहीं पहुंचा है और वहां मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। स्वामीनाथन ने राष्ट्रीय स्तर पर ऊंची सकारात्मकता दर पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह इस बात का संकेत है कि अभी हालात और खराब हो सकते हैं

उन्होंने कहा कि कुल जांच में से 20 फीसदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसे में जब आप ऊंची सकारात्मकता दर देखते हैं तो इसका मतलब साफ है कि हम पर्याप्त संख्या में जांच नहीं कर रहे हैं। इसलिए आंकड़ों का कोई मतलब नहीं है जब तक ये इस परिप्रेक्ष्य में न हों कि कितनी संख्या में जांच हो रही हैं। 

आने वाले छह से 18 महीने बेहद अहम
स्वामीनाथन ने कोरोना की आगामी लहरों को लेकर चेताते हुए कहा कि आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। आगामी छह से 18 महीने कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। इसके बाद ही नियंत्रण या महामारी को जड़ से मिटाने के लिए लंबी योजना पर बात करनी चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात,राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे। इस बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते…


    Spread the love

    होर्मुज में तनाव के बीच बोली सरकार- पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं, देश में 60 दिन का तेल भंडार मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार ने नागरिकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *