दम घुटने से चार मासूमों की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। सिंगौली तगा गांव में कार में बैठे चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

बताया गया कि ऑटो लॉक लगने से बच्चों का दम घुट गया और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में दो लड़की और दो लड़के हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगौली तगा गांव में शुक्रवार दोपहर कार में दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। सिंगौली तगा निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार की गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दोपहर में पड़ोस के पांच बच्चे खेलते हुए गाड़ी में बैठ गए। कुछ देर बाद गाड़ी ऑटो लॉक से बंद होल गई। बच्चों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन, निकल नहीं सके। करीब दो घंटे बाद बच्चों को तलाशते हुए परिजन पहुंचे तो बच्चों की हालत देख उनके होश उड़ गए।

इसके बाद हैप्पी को बुलाकर गाड़ी खुलवाई तो संदीप की आठ वर्ष की बेटी दीपा व छह वर्ष की बेटी वंदना के साथ विकास के आठ वर्ष के बेटे अक्षय और चार वर्षीय कृष्णा की मौत हो चुकी थी। प्रशांत के आठ साल के बेटे शिवांक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक छा गया।

और पढ़े  दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *