UP- जानलेवा हुई आंधी-बारिश, रविवार को 12 लोगों की मौत, कल से फिर से तूफान की चेतावनी जारी

Spread the love

प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को दूसरे दिन भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई में ओले भी गिरे। झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हुए हादसों में अवध के चार लोगों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

 

पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव वेस्ट और सेंट्रल यूपी में रविवार को भी रहा। शनिवार देर शाम आंधी-पानी के दौरान सीतापुर और रायबरेली में दो-दो लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से झांसी में एक किसान, अलीगढ़ में एक किशोरी की मौत हो गई। कानपुर में दो महिलाओं और एक वृद्ध की बारिश और आंधी के कारण हुए हादसों में मौत हो गई। जालौन में पेड़ गिरने से वृद्ध, फतेहपुर और इटावा में दीवार ढहने से किसान और महिला की मौत हो गई।

किसानों की बढ़ी मुसीबत
आंधी-बारिश और ओलों ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गेहूं, सरसों, मूंगफली, खरबूजा, तरबूज व सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ। कन्नौज में गेहूं और आलू किसानों को नुकसान पहुंचा है। प्रयागराज में ओलावृष्टि से गेहूं की पकी फसल चौपट हो गई। बुलंदशहर में ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। 

तापमान में आई गिरावट, कल से आंधी-तूफान के लिए रहें तैयार

 बार-बार करवट ले रहा मौसम आए दिन चौंका रहा है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते प्रदेश में दो से तीन डिग्री की गिरावट महसूस की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन सात व आठ अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावान व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सात अप्रैल को शुरू होगा जिसका असर आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखा जाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या प्रदेश में आठवें स्थान पर, लगातार दूसरी बार टॉप-10 में शामिल

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में रविवार को भी रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ छह अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सात अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू होगा। इसके बाद मध्यवर्ती भाग तक पहुंचेगा और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने करेगा।

नौ अप्रैल से इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की प्रभावी गिरावट आएगी। इसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को दक्षिणी पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश हुई। इटावा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर व आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love