प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। जो 43 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे उनके नाम जारी हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 43 नेताओं का चयन किया गया है। इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया है और नारायण राणे ने शपथ ले ली है।









