तौकाते चक्रवाती तूफान को लेकर बचाव व राहत दलों की संख्या आइए जानें क्या है स्थिति

Spread the love

जानकारी के अनुसार यह तूफान 18 मई को गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के इससे प्रभावित होने के आसार हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों को तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को दिन के लिए बंद कर दिया गया है और तटीय इलाकों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तौकाते चक्रवात तेज हुआ है। इसके साथ ही इसके और तेज होने व बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। उधर, गुजरात के तटीय इलाकों में 17 और 18 मई को चक्रवात की चेतावनी के बाद पश्चिमी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने राहत और बचाव कार्यों को लिए टीमों को बढ़ाकर 53 से 100 कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह कदम चक्रवात तौकाते को देखते हुए लिया गया है। हर एनडीआरएफ टीम में 47 लोग हैं। इस हिसाब से कुल 4700 लोग इस काम में तैनात किए गए हैं।
एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक ट्वीट में कहा कि इन टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तैनात किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को प्रधान ने कहा था कि अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर 53 टीमों को बचाव कार्य के लिए लगाया गया है

और पढ़े  BJP को बड़ा झटका, मंत्री नंदिता गरलोसा ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस के टिकट पर हाफलोंग से लड़ेंगी चुनाव

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम- पहाड़ पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, पूर्वोत्तर में तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है,…


    Spread the love

    IPL 2026- आईपीएल के 19वें सीजन का होगा आगाज,आईपीएल के लिए तैयार सभी 10 टीमें

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *