तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव का आगाज होने जा रहा हैं।

29 अगस्त को भरत की तपोस्थली भरतकुंड पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी महोत्सव का उद्घाटन करेगे।दरसअल हिन्दुओ के पौराणिक मोक्ष तीर्थ स्थल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत की तपोस्थली नंदीग्राम जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रत्येक वर्ष अयोध्या की मणिराम दास छावनी, भरत हनुमान मिलन मंदिर द्वारा भंडारा एवं उत्सव होता आया है परंतु इस वर्ष इस आयोजन के साथ-साथ नंदीग्राम महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य बनाने का संकल्प लिया है। 29 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाले नंदीग्राम महोत्सव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी समेत कई और गणमान्य व्यक्तियों के पहुंचने की भी जानकारी है। इस दौरान महोत्सव के मुख्य मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि वहां पर दीपोत्सव का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहाँ ओर 5100 दीप भी प्रज्वलित किये जायेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम समाज मे समरसता स्तापित करने के लिये हो रहा है।साथ ही साथ परिवार को एक साथ बाधने का भी कार्य हो रहा है।और साथ ही नंदी ग्राम का विकास हो इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…