टिहरी : ग्रामीणों की शिकायत:-कंटेनमेंट जोन घोषित कुर्न गांव में पेयजल व खाद्यसामग्री की नहीं है व्यवस्था पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने गांव पहुंचकर दूरभाष पर जिलाधिकारी को बताई समस्या

विधानसभा नरेंद्रनगर और विकास खंड देवप्रयाग की पट्टी भरपूर के गाँव *कुर्न* में 39 पोजि़टिव कोरोना मरीजों के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, क्षेत्र में लोग महामारी से डरे और सहमे हैं,

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया, गांव आने-जाने के सारे रास्ते सील कर दिए गए हैं,

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इम्यूनिटी किट्स पहुँचाने क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत गांव पहुंचे, उन्होंने कोरोना संक्रमितों को 14 दिनों के लिए इम्युनिटी किट्स दिये,
और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की, और कोरोना गाईड लाईन का पालन करने को कहा,
इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की महामारी से संक्रमित होने के कारण गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, चारों तरफ से सील कर दिया गया है लेकिन ग्रामीणों के सामने खाद्य सामग्री और पेयजल की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है, न तो कोई गांव में जा सकता है और ना गांव के लोग ही कोई बाहर आ सकते हैं, सरकारी तौर पर कोई व्यवस्था न खाद्यान्न सामग्री की है और न पेयजल की है, ऐसे में लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं
मौके पर ही ओम गोपाल रावत पूर्व विधायक ने दूरभाष पर जिलाधिकारी से वार्ता की और स्थिति से अवगत कराया, जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल उचित व्यवस्था करने की बात कही।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…