जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर में विषाक्त मिठाई खाने से 3 बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक मचा हड़कंप…..

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव मे विषाक्त मिठाई खाने से अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं दो लोगों की हालत में सुधार हुई तो तो दोनों बिना किसी को बताए सीएचसी से चले गए। बीमार लोगों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तरहठी गांव निवासी वकील वनवासी की बहन उषा निवासी जंघई बाजार रक्षाबंधन के दिन मायके आई थी। साथ में भाई के लिए मिठाई भी लाई थी। रक्षाबंधन के दूसरे दिन सोमवार की शाम और मंगलवार सुबह मिठाई खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गया। कुछ ही देर में सजनी (6) पुत्री राजू बनवासी, किशन (5) पुत्र चौधरी बनवासी निवासी गजाधरपुर जंघई और सुनील (5) पुत्र वकील निवासी तरहठी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। सभी को आननफानन मुंगराबादशाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। रात तक एक-एक कर तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
इसके अलावा अमृता (56) व संतलाल की भी हालत बिगड़ने पर उन्हे मंगलवार की देर रात अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही वह फरार हो गए। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग  से बच्चों की मौत हुई है। मिठाई खराब हो गई थी, जिसे परिजनों ने खा लिया था।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…