जम्मू के पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, गांदरबल में भी चल रही मुठभेड़।

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आज तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई है। इससे पहले कल यानी शुक्रवार को पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। कुछ आतंकी घिरे हुए हैं। मुठभेड़ जारी है। हंदवाड़ा में भी मुठभेड़ चल रही है। दावा किया जा रहा है कि हंदवाड़ा और गांदरबल में भी एक-एक आतंकी मारा गया है। आतंकियों ने इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर दी। इससे पहले नौ मार्च को श्रीनगर के खोनमुह में आतंकियों ने घर में घुसकर पीडीपी सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी थी। दो मार्च को कुलगाम जिले के कुलपोरा सरांड्रो इलाके में निर्दलीय पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उन्हें घर के  बाहर नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। कश्मीर के भाजपा मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


Spread the love
और पढ़े  ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंकी तेहरान की 10 शर्तें, वेंस बोले- ईरान का प्रस्ताव चैटजीपीटी से लिखा गया
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *